Meta के सभी प्रोडक्ट का उपयोग न करने वाले लोगों के लिए जानकारी

लिंक कॉपी करें
Meta Platforms, Inc. (“Meta”, “हम”, “हमारा” या “हमें”) Facebook, Messenger या Instagram पर उपलब्‍ध कॉन्टैक्ट अपलोड करने या कॉन्टैक्ट सिंक करने वाले फ़ीचर के ज़रिए अपने यूज़र्स से मिलने वाले डेटा जैसे कि आपके नाम, मोबाइल नंबर और/या आपके ईमेल एड्रेस को प्रोसेस करता है (“कॉन्टैक्ट अपलोड करना”). अगर आप Facebook, Messenger या Instagram के यूज़र नहीं हैं और/या हमारे किसी भी प्रोडक्ट पर आपका अकाउंट नहीं है (“नॉन-यूज़र”), तब भी हम इस जानकारी को प्रोसेस करते हैं.

कॉन्टैक्ट अपलोड करने वाला फ़ीचर क्या है और यह कैसे काम करता है

जब कोई यूज़र कॉन्टैक्ट अपलोड करने वाले फ़ीचर का उपयोग करता है और हमें अपने डिवाइस की एड्रेस बुक की एक्सेस दे देता है. हम हर दिन उनकी एड्रेस बुक को एक्सेस करेंगे और उसमें मौजूद नाम, फ़ोन नंबर और ईमेल एड्रेस को अपने सर्वर पर अपलोड करेंगे. इनमें Facebook, Messenger और/या Instagram के यूज़र्स की कॉन्टैक्ट जानकारी भी होगी और जो यूज़र नहीं हैं या इन प्रोडक्ट पर जिनका अकाउंट नहीं है (जिन्हें नॉन-यूज़र्स कहा जाता है), उन लोगों की कॉन्टैक्ट जानकारी भी शामिल होगी.

नॉन-यूज़र्स की कौन-सी जानकारी इकट्ठा की जाती है

हम यूज़र्स के कॉन्टैक्ट के नाम, मोबाइल नंबर और/या ईमेल एड्रेस इकट्ठा करते हैं.

हम नॉन-यूज़र्स की जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं

कॉन्टैक्ट अपलोड करना एक ऑप्शनल फ़ीचर है, जिसमें यूज़र्स अपने डिवाइस की एड्रेस बुक को Facebook, Messenger और/या Instagram पर अपलोड करने का ऑप्शन चुन सकते हैं. हम एड्रेस बुक में मौजूद नाम, फ़ोन नंबर और/या ईमेल एड्रेस को प्रोसेस करके यह देखते हैं कि क्या उनमें से कोई नंबर या ईमेल एड्रेस हमारे किसी यूज़र का है. अगर किसी यूज़र का कोई कॉन्टैक्ट Facebook, Messenger और/या Instagram पर भी होता है, तो हम उस कॉन्टैक्ट को उस Facebook यूज़र के दोस्त बनाने के सुझाव फ़ीचर में दिखा सकते हैं, ताकि वह उनसे जुड़ने के लिए उन्हें फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकें या Instagram पर सुझाया गया अकाउंट में दिखा सकते हैं, ताकि वह उन्हें फ़ॉलो कर सकें. अगर किसी यूज़र का कॉन्टैक्ट Facebook, Messenger और/या Instagram पर है, तो उन्हें ऐसे लोगों और चीज़ों का सुझाव दिया जाएगा जो उनके लिए मायने रखती हैं, ताकि उन्हें बेहतर सर्विस मिल सके. यूज़र्स टेक्स्ट या ईमेल के ज़रिए भी नॉन-यूज़र्स को Facebook, Messenger और/या Instagram से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.
कॉन्टैक्ट अपलोड करने वाले फ़ीचर की मदद से हम किसी नॉन-यूज़र के Facebook यूज़र बन जाने पर, किसी यूज़र को उनसे जुड़ने का सुझाव देने के लिए उन्हें दोस्त बनाने के सुझाव फ़ीचर में दिखा सकते हैं या फ़ॉलो करने के लिए Instagram पर सुझाया गया अकाउंट फ़ीचर में दिखा सकते हैं.
अंत में हम अपलोड की जाने वाली एड्रेस बुक का उपयोग Meta प्रोडक्ट्स पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और अपने प्लेटफ़ॉर्म्स को सुरक्षित रखने के लिए भी करेंगे. हम अपलोड की जाने वाली एड्रेस बुक का उपयोग बिज़नेस इंटेलीजेंस और डेटा विश्लेषण में भी करते हैं, ताकि हम लोगों और Meta कंपनी के प्रोडक्ट्स के यूज़र्स की सटीक संख्या का पता लगा सकें.
Meta, इकट्ठा की गई जानकारी, इंफ़्रास्ट्रक्चर, सिस्टम और टेक्नोलॉजी को Meta की अन्य कंपनियों के साथ शेयर करता है. हम नॉन-यूज़र्स के डेटा को Meta की अन्य कंपनियों के साथ ऊपर बताए गए उद्देश्यों के लिए और कॉन्टैक्ट इंपोर्ट करने वाला फ़ीचर उपलब्ध कराने के लिए शेयर करते हैं.
हम नॉन-यूज़र्स की निजी जानकारी को तब तक अपने पास सेव रखते हैं, जब तक उसकी ज़रूरत यूज़र्स को कॉन्टैक्ट इंपोर्ट करने वाला फ़ीचर उपलब्ध कराने के लिए और ऊपर बताए गए उद्देश्यों के लिए होती है. कुछ मामलों में, हमें आपकी कॉन्टैक्ट जानकारी ज़्यादा समय तक सेव रखनी पड़ सकती है. ऐसा आपके द्वारा जानकारी को हटाने की रिक्वेस्ट करने के बाद भी किया जा सकता है. इसमें कानूनी कारण शामिल हैं, जैसे किसी कानूनी रिक्वेस्ट का जवाब देने या लागू कानून का पालन करने के लिए, विनियामक या मुकदमे से जुड़े मामलों के लिए, नुकसान से बचाने या सुरक्षा और निष्पक्षता कारणों से. हम जानकारी को कितने समय तक सेव रखेंगे, यह उस ख़ास कारण पर निर्भर करता है.

नॉन-यूज़र अपने अधिकारों का उपयोग कैसे कर सकते हैं

हम नॉन-यूज़र्स को लागू कानूनों के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करने देते हैं. अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए, नीचे दी गई कॉन्टैक्ट जानकारी का उपयोग करके हमसे संपर्क करें.
आप Facebook पर, Instagram पर और Facebook के हेल्प सेंटर में प्राइवेसी के काम करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जान सकते हैं.
हमें उम्मीद है कि हम नॉन-यूज़र्स की इस पूछताछ का संतोषजनक जवाब दे सकते हैं कि हम उनकी निजी जानकारी को किस तरीके से प्रोसेस करते हैं. कुछ देशों में, आप Meta Platforms, Inc. के डेटा प्रोटेक्शन ऑफ़िसर से भी संपर्क कर सकते हैं और अपने न्यायिक क्षेत्र के आधार पर सीधे अपनी स्थानीय डेटा प्रोटेक्शन संस्था (“DPA”) से भी संपर्क कर सकते हैं.
अगर अपने अधिकारों के बारे में आपका कोई सवाल हो, तो यहाँ क्लिक करें.

हम जानकारी ट्रांसफ़र कैसे करते हैं

हम इकट्ठा की जाने वाली जानकारी को पूरी दुनिया में, आंतरिक तौर पर हमारे ऑफ़िस और डेटा सेंटर में और बाहर हमारे पार्टनर, सर्विस प्रोवाइडर और वेंडर्स के साथ शेयर करते हैं. चूँकि Meta एक ग्लोबल कंपनी है और इसके यूज़र्स, पार्टनर्स और कर्मचारी दुनिया भर में हैं, इसलिए जानकारी को ट्रांसफ़र करना कई कारणों से ज़रूरी होता है, जैसे कि हमारे कामकाज के लिए और इस डेटा नोटिस में बताई गई सर्विस देने के लिए.
नॉन-यूज़र्स की जानकारी यहाँ ट्रांसफ़र या ट्रांसमिट या स्टोर और प्रोसेस की जाएगी:
  • जिन जगहों पर हमारे इंफ़्रास्ट्रक्चर या डेटा सेंटर हैं, जिनमें अमेरिका, आयरलैंड, डेनमार्क और स्वीडन सहित अन्य जगहें शामिल हैं
  • जिन देशों में Meta के सभी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं
  • आप जिस देश में रहते हैं उसके बाहर अन्य देश जहाँ हमारे पार्टनर, सर्विस प्रोवाइडर और वेंडर मौजूद हैं, वहाँ इस डेटा नोटिस में बताए गए कामों के लिए.
अंतरराष्ट्रीय डेटा ट्रांसफ़र के लिए हम उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हैं. उदाहरण के लिए, हमारी ओर से इकट्ठा की जाने वाली जानकारी के लिए:
  • हम यूरोपियन कमीशन और अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा स्वीकृत स्टैंडर्ड कॉन्ट्रैक्चुअल क्लॉज़ेज़ का उपयोग करते हैं.
  • हम इस बारे में यूरोपियन कमीशन और अन्य संबंधित प्राधिकरणों के निर्धारणों पर निर्भर रहते हैं कि क्या अन्य देशों में डेटा सुरक्षा के पर्याप्त स्तर हैं.
  • हम अमेरिका और अन्य प्रासंगिक देशों को डेटा ट्रांसफ़र पर लागू होने वाले कानूनों के तहत, इसी तरह की प्रक्रियाओं का उपयोग करते हैं.

हमसे संपर्क करें

अगर इस नोटिस को लेकर आपके कोई सवाल हों या अपनी जानकारी के संबंध में आपके कोई सवाल, शिकायत या रिक्वेस्ट है, तो कृपया इस फ़ॉर्म का उपयोग करें.
या फिर अगर आपके पास फ़ॉर्म की एक्सेस नहीं हो, तो आप हमसे नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हैं:
Meta Platforms, Inc.
ATTN: Privacy Operations
1601 Willow Road
Menlo Park, CA 94025

हाँ
नहीं

मदद पाने के अन्य तरीके

Meta AI सपोर्ट असिस्टेंट के साथ चैट करें
रियल-टाइम में समस्याएँ हल करें, बदलाव करें और सपोर्ट पाएँ